कृषि पदाधिकारी की सख्ती के बाद बाजार से यूरिया गायब, किसान परेशान
गिरडीह, अगस्त 29 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में यूरिया खाद को लेकर किसानों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। किसानों को इस समय धान में डालने के लिए यूरिया खाद की जरूरत है लेकिन बाजार से यूरिया खाद के गायब होने की वजह से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेंद्र महतो को किसानों ने शिकायत की थी कि प्रखंड की लाइसेंसी दुकानों द्वारा यूरिया खाद की कालाबाजारी की जा रही है। वेलोग उसे दोगुने दाम में यूरिया की बिक्री कर रहे हैं। जिसके बाद कृषि पदाधिकारी ने क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सभी दुकानदारों को सरकारी दर 266 रुपए पर यूरिया बेचने का निर्देश दिया था। जिसके बाद से दुकानों में यूरिया मिलना बंद हो गया है। लाइसेंसी दुकानों के अलावा गैर लाइसेंसी दुकानों में पहले तो कहा जाता है कि यूरिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.