भागलपुर, मई 16 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने शनिवार को समीक्षा भवन में कृषि पंजीकरण कार्य की प्रखंडवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान कई प्रखंडों में कृषि पंजीकरण की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की तथा संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारियों (बीएओ) एवं अंचल अधिकारियों (सीओ) को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी अंचल अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिन किसानों की जमाबंदी हो चुकी है, उनकी सूची पंचायतवार संबंधित प्रखंड कृषि पदाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने किसान सलाहकारों के माध्यम से 18 मई तक उन सभी किसानों का ई-केवाईसी कार्य पूर्ण कराएं। यह भी पढ़ें- किसानों का पंजीकरण शीघ्र पूरा करें : मुख्य सचिव डीएम ने कहा कि 20 मई क...