शाहजहांपुर, जून 16 -- शाहजहांपुर। कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की ओर से सोमवार को विकास भवन में क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों, एफपीओ प्रतिनिधियों और उद्यमियों को कृषि निर्यात, गुणवत्ता मानकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि एपीडा सचिव डॉ. सुधांशु ने कहा कि किसानों और निर्यातकों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए एपीडा विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है। उन्होंने बताया कि पीलीभीत में बासमती एवं ऑर्गेनिक प्रशिक्षण केंद्र सह प्रदर्शन फार्म स्थापित किया जा रहा है। साथ ही गुणवत्ता उत्पादन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग और बाजार विकास के लिए वित्तीय सहायता भी उपलब्ध कराई जा रही है। एपीडा के आलोक मिश्रा और बासमती निर्यात विकास प्रतिष्ठान के संयुक्त निदेशक डॉ. ...