कानपुर, जनवरी 22 -- कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के कृषि विज्ञान केन्द्र, थरियांव का गुरुवार को प्रदेश के कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी ने निरीक्षण किया। कृषि निदेशक ने कृषि विज्ञान केन्द्र के तकनीकी पार्क में खाद्यान्न, तिलहन, दलहन एवं आलू, सब्जियों, पोषक रसोई बागवानी के विभिन्न प्रजातियों के क्रॉप कैफेटेरिया का भ्रमण किया। निदेशक कृषि ने सरसो, गेहूं, चना, मसूर, अलसी की विभिन्न प्रजातियों की तुलनात्मक चर्चा की। भ्रमण के समय डॉ. महक सिंह, डॉ. साधना वैश, डॉ.जितेन्द्र सिंह, संयुक्त कृषि निदेशक संतोष राय आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.