रांची, जून 27 -- रांची, विशेष संवाददाता। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सिर्फ नौकरी पाने की सोच तक सीमित न रहें, बल्कि ऐसे उद्यमी बनें जो दूसरों के लिए रोजगार के अवसर सृजित करे। उन्होंने कहा कि कृषि सिर्फ आजीविका का साधन नहीं, बल्कि देश की समृद्धि का आधार है और विकसित भारत का मार्ग कृषि क्षेत्र से होकर गुजरता है। शुक्रवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के 46वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के कार्यों का मूल्यांकन सिर्फ शोध-पत्रों, संगोष्ठियों या विकसित तकनीकों की संख्या से नहीं, बल्कि किसानों की कृषि उत्पादन, आय और जीवन स्तर में आए सकारात्मक बदलाव के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने वैज्ञानिकों से यह भी अपेक्षा की कि वे लगातार इस बात का आकलन करें कि उन...