गंगापार, मार्च 28 -- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी राकेश टिकैत प्रतापपुर के मियां का पूरा गांव में जिलाध्यक्ष रमीज नकवी की बहन के विवाह समारोह में शामिल होने पहुंचे। यहां उन्होंने यूनियन के पदाधिकारियों और किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना। राकेश टिकैत ने कहा कि कृषि देश के आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक जीवन का आधार है, लेकिन वैश्वीकरण और भूमंडलीकरण का प्रभाव किसानों की स्थिति को कमजोर कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं देती है तो किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह और युवा जिला अध्यक्ष रमेश नकवी ने बताया कि जिलाधिकारी प्रयागराज के साथ तीन दौर की वार्ता हो चुकी है। प्रशासन ने एक सप्ताह के भीतर सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.