कृषि तकनीकी सहायक पद पर सीएसए विवि के छात्रों का दबदबा
कानपुर, जून 24 -- कानपुर। उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की ओर से कृषि तकनीकी सहायक के 3446 पदों पर भर्ती का परिणाम आया है। इसमें चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) के पूर्व छात्रों का दबदबा रहा। विवि से पढ़ाई करने वाले करीब 125 छात्र-छात्राओं चयन हुआ। विवि के निदेशक सेवायोजन डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि कृषि विभाग की ओर से विभिन्न प्रकार की तकनीकियों, बीजों व उत्पादन अवयवों किसानों के सहयोग के लिए ये सहायक कार्य करेंगे। विवि के कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता ने चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी। यह भी पढ़ें- कृषि प्राविधिक सहायक भर्ती में 13 छात्रों का चयन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.