प्रयागराज, फरवरी 6 -- सीएमपी डिग्री कॉलेज के वनस्पति विज्ञान विभाग की ओर से डॉ. राजेश्वर प्रसाद स्मृति व्याख्यान-2026 का आयोजन शुक्रवार को हुआ। मुख्य वक्ता प्रो. शशि पांडेय राय (काशी हिंदू विश्वविद्यालय) ने 'फाइटोकेमिकल विविधता एवं पारिस्थितिक सहनशीलता' विषय पर व्याख्यान देते हुए सतत कृषि एवं जैव विविधता संरक्षण में द्वितीयक उपापचयों की भूमिका को रेखांकित किया। प्रो. सत्यनारायण ने व्याख्यान का सार प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य प्रो. अजय प्रकाश खरे ने इस प्रकार के आयोजनों को शैक्षणिक परंपरा के लिए महत्वपूर्ण बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...