भागलपुर, जून 13 -- शाहकुंड संवाददाता शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत बेलथु पंचायत के राजस्व ग्राम कपसोना में कृषि विभाग की ओर से कृषि जन कल्याण चौपाल सह खेत बचाओ अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारी और पदाधिकारियों के साथ-साथ सैकड़ों महिला और पुरुष किसानों ने भाग लिया। चौपाल को संबोधित करते हुए कृषि समन्वयक शांतनु कुमार ने सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देते हुए बीज वितरण, खेत बचाओ अभियान, जैविक खेती, कृषि यंत्रीकरण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा वर्मी कम्पोस्ट के महत्व और उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने किसानों से वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाने तथा मृदा परीक्षण के आधार पर उर्वरकों का उपयोग करने की अपील की। यह भी पढ़ें- खरीफ महाअभियान सह खेत बचाओ कार्यक्रम आयोजित इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड तकनीकी प्रब...