पूर्णिया, मई 14 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। कृषि विज्ञान केंद्र जलालगढ़ के अंतर्गत आयोजित एआईए अटैचमेंट कार्यक्रम में शामिल भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय के अंतिम वर्ष के आरएडब्ल्यूई (रावे) छात्रों ने मरंगा स्थित सुधा डेयरी का शैक्षणिक भ्रमण किया। यह भी पढ़ें- जिले में स्थापित होंगे 14 एग्रीजंक्शन केंद्र, कृषि उद्यमियों को मिलेगा मंचसुधा डेयरी का भ्रमण भ्रमण के दौरान छात्रों ने दुग्ध प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की विभिन्न प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की। डेयरी प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने छात्रों को दूध, दही एवं लस्सी जैसे उत्पादों के निर्माण, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग एवं भंडारण की प्रक्रियाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।स्वच्छता और गुणवत्ता प्रबंधन कार्यक्रम के दौरान पर्यवेक्षक ज्योति एवं आदित्य ने डेयरी उद...