कृषि छात्रों ने प्रगतिशील किसान से सीखे खेती के गुर
दुमका, सितम्बर 29 -- मसलिया प्रखंड के गोआसोल गांव में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय रांची से संबद्ध तिलका मांझी कृषि महाविद्यालय गोड्डा के बीएससी एग्रीकल्चर सातवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण कृषि कार्य अनुभव एवं कृषि औद्योगिक संलग्नता कार्यक्रम के तहत भ्रमण किया। छात्रों ने प्रगतिशील किसान नोनी गोपाल मांझी के खेत का भ्रमण कर सहभागी ग्रामीण मूल्यांकन किया। किसान ने बताया कि वे पहले गेंदा की खेती करते थे, अब आम, केला सहित कई फसलों की विविधीकृत खेती कर रहे हैं। उन्होंने फसल प्रबंधन, उत्पादन और खेती की व्यावहारिक चुनौतियों पर अपने अनुभव साझा किए। उनके खेत में स्थापित पॉलीहाउस छात्रों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। यह भी पढ़ें- Dumka News: कुल्हरिया में एफपीओ जागरूकता अभियान किसानों को संगठन से जुड़ने की दी जानकारी किसानों ने संरक्षित खेती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.