बरेली, मार्च 13 -- इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी के कृषि विभाग में द्वितीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि जिला उद्यान अधिकारी (शाहजहांपुर) डॉ. पुनीत पाठक ने कहा कि भारत और उत्तर प्रदेश सरकार किसान और छात्रों के हित में अनेक योजनाएं संचालित कर रही हैं। जिनका उद्देश्य कृषि क्षेत्र का विकास और किसानों की आय बढ़ाना है। कार्यक्रम में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमबी रेड्डी ने बताया कि संतुलित आहार से पशुओं का स्वास्थ्य बेहतर रहता है। इस मौके पर डॉ. दिनेश कुमार सैनी, डॉ. अजीत राणा, डॉ. संदीप, डॉ. शिवमोहन, डॉ. अनुज, अभिरूप, डॉ. अभिषेक, डॉ. राहुल, डॉ. वीरेंद्र, और डॉ. तेजभान, डॉ. विवेक पांडेय और डॉ.रिया पांडेय रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...