लखनऊ, फरवरी 1 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। आम बजट में पशुपालन के आधुनिकीकरण एवं उसे उद्यम बनाने का सबसे अधिक लाभ यूपी को मिलेगा। इससे इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे तथा युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। देश में सबसे अधिक दुधारू पशु उत्तर प्रदेश में है। यहां दुधारू भैंसों की संख्या 1.07 करोड़ है जबकि दुधारू गायों की संख्या करीब 92 लाख (दोनों पशुओं की कुल आबादी- क्रमश: 3.20 करोड़ एवं 1.81 करोड़ है अर्थात करीब 5 करोड़) हैं। ऐसे में पशुपालन को उद्यम बनाए जाने का सर्वाधिक लाभ यूपी को ही मिलेगा। इससे अधिक से अधिक युवाओं का इसमें भविष्य भी सुरक्षित हो सकेगा क्योंकि इसका सीधा प्रभाव दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर भी पड़ेगा। हालांकि बजट में मत्स्य पालन एवं मुर्गीपालन के लिए अलग से सहायता दिए जाने की बात कही गई है लेकिन फोकस पशुपालन पर ही अधिक केन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.