दरभंगा, अप्रैल 8 -- राजीव झा दरभंगा। दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज (डीसीई) में जल जीवन हरियाली दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत कम पानी में अधिक उत्पादन : कृषि नवाचारों से बदलता परिदृश्य विषय पर बुधवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में पौधरोपण एवं पौधों को जल अर्पित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।मुख्य अतिथि कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) की उप परियोजना निदेशक मोना ऋचा ने स्मार्ट सिंचाई एवं बेहतर योजना के माध्यम से हर बूंद से अधिक फसल के महत्वपूर्ण सिद्धांत को वीडियो एवं प्रदर्शन के जरिए छात्रों को विस्तार से समझाया। उन्होंने सरकार की विभिन्न लाभकारी योजनाओं एवं नीतियों जैसे कि ड्रिप सिंचाई पर सब्सिडी, किसान जागरूकता कार्यक्रम, जल संरक्षण योजनाएं तथा सतत खेती के लिए सरकारी सहयोग आदि की भी जानकारी दी।डीसीई के प्राचा...