कृषि क्षेत्र में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा मिलेगा : रामकृपाल
पटना, अप्रैल 9 -- राज्य की खेती में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिए मीठापुर स्थित कृषि भवन में डिजिटल कृषि निदेशालय का शुभारंभ हुआ। गुरुवार को कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने डिजिटल कृषि निदेशालय का उद्घाटन किया। उन्होंने 12 राजकीय बीज गुणन प्रक्षेत्रों में मॉडल कस्टम हायरिंग सेंटर और 32 अनुमंडलों में मिट्टी जांच लैब की भी शुरुआत की। कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा कि कृषि के क्षेत्र में डाटा आधारित खेती मील का पत्थर साबित होगी। किसानों को रियल टाइम में विभाग की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में इससे मदद मिलेगी। डिजिटल क्रॉप सर्वे पर मौसमवार एवं फसलवार आच्छादन, उत्पादन और उत्पादकता का पूर्वानुमान करना अब आसान होगा। उन्होंने कहा कि यह निदेशालय कृषि क्षेत्र में तकनीकी बदलाव और पारदर्शिता लाने का एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे किसानों के लिए डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.