कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बीएओ समेत चार किसान सलाहकार सम्मानित
पूर्णिया, जून 10 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने पर बनमनखी प्रखंड के कृषि विभाग को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है। जिलाधिकारी ने कृषि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और डिजिटल कृषि कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रखंड कृषि पदाधिकारी समेत चार किसान सलाहकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कृषि विभाग द्वारा संचालित फार्मर आईडी निर्माण, फार्मर रजिस्ट्री, बीज वितरण, डिजिटल क्रॉप सर्वे तथा बिहार कृषि एप पंजीकरण जैसे कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन के कारण बनमनखी प्रखंड ने जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। सम्मान प्राप्त करने वालों में प्रखंड कृषि पदाधिकारी कनिष्क चंद्र सहित चार किसान सलाहकार शामिल हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कृषि विभाग की टीम को बधाई देते हुए किसानों तक योजनाओं का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.