कृषि क्षेत्र में अग्रणी देशों के भ्रमण पर जाएंगे किसान
वाराणसी, सितम्बर 23 -- चिरईगांव। स्थानीय ब्लॉक सभागार में मंगलवार को किसानों को चना, मटर और सरसों के नि:शुल्क मिनी किट का वितरण हुआ। मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन समन्वय मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि यूपी एग्रीज परियोजना के अंतर्गत वाराणसी समेत पूर्वांचल तथा बुंदेलखंड के 500 किसानों को कृषि क्षेत्र में अग्रणी देशों के भ्रमण पर ले जाएगा। उन्हें वहां की उन्नत कृषि तकनीकों और आधुनिक कृषि पद्धतियों का अध्ययन कराया जाएगा। उन्होंने 58 किसानों को मिनी किट वितरित किए। इस मौके पर संजय सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रिया सैनी, उप कृषि निदेशक अमित जायसवाल, जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.