गया, जून 12 -- अखिल भारतीय किसान सभा की आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के समापन के बाद शुक्रवार को बोधगया के होटल संघप्रिया में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गयी। इसमें संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन क्षीरसागर व महासचिव आर वैंकटैया ने केंद्र सरकार की कृषि नीतियों की आलोचना करते हुए देशव्यापी किसान आंदोलन चलाने की घोषणा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कृषि क्षेत्र पर कॉर्पोरेट शक्तियों का बढ़ता प्रभाव किसानों के हितों के लिए गंभीर चुनौती बन गया है और इसके खिलाफ व्यापक संघर्ष किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून किसानों के हित में नहीं थे और किसान संगठनों के संघर्ष के कारण उन्हें वापस लेना पड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि आज तक स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को पूरी तरह लागू नहीं किया गया है और किसानों को...