हजारीबाग, अक्टूबर 5 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ प्रखंड सभागार में सोमवार को कृषक मित्रों की समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता बीडीओ मधुश्री मिश्रा ने की। बैठक में डिजिटल क्रॉप सर्वे, किसान क्रेडिट कार्ड, मिट्टी जांच, सोलर पंप, ड्रिप एवं स्प्रिंकलर सिंचाई के अलावा ड्रैगन फ्रूट, लेमनग्रास और बटन मशरूम की खेती को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। बीडीओ ने कहा कि कृषि को आधुनिक तकनीक से जोड़कर किसान अपनी उपज और आमदनी बढ़ा सकते हैं। कृषि क्षेत्र के विकास से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और पलायन पर भी रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से किसानों को कई योजनाओं के माध्यम से सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।कृषक मित्र इन योजनाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाएं और उन्हें इसका लाभ दिलाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बाजार में मशरूम, शिमला मिर्च, ब...