धनबाद, फरवरी 5 -- धनबाद, संवाददाता कृषि क्षेत्र में व्यवसायिक संभावनाओं को मजबूत करने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से धनबाद जिले में एक वर्षीय डिप्लोमा इन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन सर्विसेज फॉर इनपुट डीलर्स (डीएईएसआई) कोर्स कराया जाएगा। यह कोर्स राष्ट्रीय कृषि विस्तार प्रबंधन संस्थान (मैनेज) हैदराबाद एवं समिति रांची के सहयोग से कराया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में बीज, उर्वरक और कीटनाशक विक्रेताओं को आधुनिक कृषि तकनीक, वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीज प्रबंधन, संतुलित उर्वरक उपयोग और कीट-रोग नियंत्रण की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा वे अभ्यर्थी भी इस कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो भविष्य में खेती शुरू करना चाहते हैं। इस कोर्स में कुल 40 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। चयन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.