कृषि को नई रफ्तार देने कृषक पाठशाला का निरीक्षण
हजारीबाग, सितम्बर 23 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि । जिला कृषि पदाधिकारी शुभांकर गुप्ता ने हाल ही में जिले में संचालित छह कृषक पाठशाला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना -सह- कृषक पाठशाला' के तहत चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान सौर ऊर्जा चालित ड्रिप सिंचाई, पॉली हाउस, कोल्ड स्टोरेज, पैकहाउस और कृषि उपकरण बैंक जैसी आधुनिक सुविधाएं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों को उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाने के लिए किसान उत्पादक संगठनों का गठन किया जा रहा है, जिससे वे सीधे बड़े बाजारों से जुड़ सकें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.