समस्तीपुर, अप्रैल 16 -- पूसा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के निदेशक अनुसंधान डॉ.अनिल कुमार सिंह ने कहा कि कृषि के बदलते परिवेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भूमिका लगातार बढ़ रही है। यह कृषि से जुड़ी समस्याओं के समाधान में सहायक है। इसे गति देने में युवा पीढ़ी की भूमिका अहम है। वे बुधवार को विवि के आधार विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय के सभागार में बोल रहे थे। मौका था महाविद्यालय के सांख्यिकी एवं संगणक अनुप्रयोग विभाग के तत्वाधान में पाइथन एवं बेसिक मशीन लर्निंग विषय पर आयोजित 5 दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला के उदघाटन समारोह का। डीन डॉ. अमरेश चन्द्रा ने कहा कि यह प्रशिक्षण वैज्ञानिकों व छात्रों को सीखने का अवसर प्रदान करता है। यह भी पढ़ें- एआई मनुष्य का विकल्प नहीं, काम आसान बनाने का साधन: दीपिका पांडेय सिंह कहा कि आज आर्ट...