कृषि के अनुमोदित कार्यक्रमों का पूरी तरह हो पालन
कानपुर, जुलाई 28 -- कानपुर देहात,संवाददाता। सीडीओ विधान जायसवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार कक्ष में आत्मा शासी निकाय एवं जिला भूमि व जल संरक्षण समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में पीडी डीआरडीए अनिरुद्ध सिंह चैहान,डीसी वीबीजीरामजी अशोक कुमार ,उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव तथा भूमि संरक्षण अधिकारी देवेन्द्र वर्मा मौजूद रहे। बैठक में गतिमान वित्तीय वर्ष के लिए 263.14 लाख की जिला कृषि कार्ययोजना,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन,दलहन-तिलहन मिशन तथा भूमि संरक्षण विभाग के तकनीकि प्रस्तावों को सर्वसम्मति से प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में उप कृषि निदेशक ने गत वर्ष की उपलब्धियों तथा पीएम-किसान योजना के बारे में जानकारी प्रदान की। यह भी पढ़ें- Shamli News: जल संरक्षण को बढ़ावा, खेत-तालाब योजना के प्रचार पर जोर राष्ट्री...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.