लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- उत्तराखंड के पंतनगर में आयोजित कृषि कुंभ में शामिल होने के लिए खीरी जिले से 120 किसानों का दल रवाना किया गया। छह अक्तूबर तक चलने वाले कृषि कुंभ में किसान प्राकृतिक खेती, श्रीअन्न उत्पादन, अन्त:फसली आदि के बारे में अध्ययन करेंगे। किसानों के दल की बसों को उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि गोविन्द वल्लभ पंत कृषि एवं औद्योगिक विश्वविद्यालय पंतनगर ऊधमसिंह नगर में छह अक्तूबर तक कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम आयेाजित किया गया है। कृषि कुम्भ के नाम से विख्यात इस आयोजन में पूरे प्रदेश से किसानों को बुलाया गया है। यह भी पढ़ें- राज्यपाल आज करेंगे 120वें किसान मेले का उद्घाटन अखिल भारतीय किसान मेला व कृषि उद्योग प्रदर्शनी का भ्रमण किसान करेंगे। प्रशिक्षण के द...