लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में खेती-किसानी के क्षेत्र में संचालित कृषि विभाग की करीब तीन दर्जन योजनाओं में वित्तीय वर्ष के अन्तिम दिन तक 92.61 फीसदी राशि खर्च हो गई। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के मद में 7,051.85 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे, जिसमें से 5, 831.32 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। स्वीकृत राशि में से मंगलवार की देर शाम तक 5,400. 65 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे। यह राशि स्वीकृत योजनाओं का 92.61 प्रतिशत है। कृषि निदेशक डा. पंकज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सतत निगरानी एवं अनुश्रवण के कारण हम यह उपलब्धि हासिल कर सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.