बक्सर, मार्च 10 -- पेज तीन के लिए ----- केस दर्ज कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के बधार में लगे ट्रांसफार्मरों से हो रही तेल की चोरी कनीय विद्युत अभियंता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराया प्राथमिकी कृष्णाब्रह्म, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के गांवों के बधार में कृषि कार्य के लिए ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने की घटना उजागर हुई है। तेल चोरी केवल एक ट्रांसफार्मर नहीं, बल्कि आधा दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मरों से की जा रही है। इससे कृषि फीडर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इसका सीधा असर फसलों की सिंचाई पर पड़ रहा है। ट्रांसफार्मरों से लगातार हो रही तेल चोरी की घटना से बिजली कंपनी को प्रत्येक माह लाखों रूपये के राजस्व की क्षति हो रही है। इस मामले को लेकर स्थानीय थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गई है। विद्युत आपूर्ति प्रशाखा...