कृषि कार्यालय के कर्मी को दी गई श्रद्धांजलि
सासाराम, मई 18 -- सासाराम। सदर अनुमंडल कृषि कार्यालय में कार्यरत कर्मी अरुण पासवान के निधन पर विभागीय कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई। उनके असामयिक निधन पर कार्यालय परिसर में आयोजित शोकसभा में श्रद्धांजलि दी गई। बताया कि दिवंगत अरुण पासवान करीब 48 वर्ष के थे और वे दरभंगा जिले के ओझवल गांव के निवासी थे। पिछले कुछ समय से विभागीय कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे थे और कार्यालय के कई महत्वपूर्ण कार्यों का दायित्व भी संभाल रहे थे। डीएओ प्रभाकर कुमार ने बताया कि अरुण पासवान कृषि कार्यालय में हवलदार के पद पर पदस्थापित थे। पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। यह भी पढ़ें- कृषि कार्यालय के कर्मी को दी गई श्रद्धांजलि
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.