पलामू, मई 22 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय के सभाकक्ष में शुक्रवार को झारखंड सरकार के कृषि, सहकारिता, पशुपालन विभाग के एक दिवसीय कृषि कर्मशाला में किसानों को कम पानी में उपजने वाले फसलों के बारे में जानकारी देते हुए उसे अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रमुख रीमा देवी की अध्यक्षता और जिला पार्षद सुधा कुमारी के संचालन में आयोजित कर्मशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी संतोष कुमार ने अल-नीनो के प्रभाव से उत्पन्न सूखा अथवा ऐसी स्थिति से निपटने के लिए कम पानी की आवश्यकता पड़ने वाले फसलों को बोआई किए जाने पर बल दिया। बीपीआरओ विशाल कुमार ने कहा कि परंपरागत रूप से धान की खेती में ज्यादा पानी की आवश्यकता होती है। यह भी पढ़ें- बरवाडीह में खरीफ फसल पर कार्यशाला आयोजन किसानों को कम पानी में होने वाले फसल लगाने की ओर अब बढ़ना चाहिए। बीटीएम वरुण सि...