कृषि कर्मशाला में जल संरक्षण व वैकल्पिक खेती पर जोरर
चाईबासा, जून 2 -- चाईबासा, संवाददाता। हाटगम्हरिया प्रखंड के सभागार में प्रखंड स्तरीय कृषि कर्मशाला का आयोजन किया गया। इस आयोजन में अलनीनो प्रभाव के कारण कृषि क्षेत्र में उत्पन्न हुई विपरीत परिस्थितियों से निपटने के तरीके बताए गए। किसानों को पानी का संरक्षण कर विपरीत परिस्थितियों में मोटे अनाज मड़वा, बाजरा, दलहन तथा मक्का जैसे अनाज की खेती करने पर जोर दिया गया। साथ ही मोटे अनाजों की खेती से होने वाली आय के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही आत्मा के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया ताकि कृषक किसका लाभ लेकर उत्पन्न हुई विपरीत परिस्थितियों में खेती कर सके और अपने उत्पादन को बनाए रखें। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम, एटीएम, विभिन्न पंचायत के कृषक व कृषक मित्र उपस्थित रहे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.