कृषि और भूगोल की 745 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
चंदौली, फरवरी 26 -- पीडीडीयू नगर, वरिष्ठ संवाददाता। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटर की परीक्षा में 745 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। इसमें पहली पाली में आठ और दूसरी पाली में 537 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के 82 केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में गुरुवार को पहली पाली में इंटर के कृषि की परीक्षा में पंजीकृत 152 परीक्षार्थियों में 144 उपस्थित रहे। वहीं आठ परीक्षर्थिी अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में इंटर के भूगोल में पंजीकृत 8967 परीक्षार्थी में 8230 उपस्थित रहे जबकि 737 अनुपस्थित रहे। डीआईओएस देवेंद्र सिंह ने बताया कि परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले पर स्थित कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। सचल दल की टीम भी लगातार केंद्रों का भ्रमण कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.