मिर्जापुर, मार्च 12 -- मिर्जापुर। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के राजीव गांधी दक्षिण परिसर, बरकछा स्थित नर्चरिंग लाइफ स्किल्स सेल की ओर से बुधवार को न्यूक्लियर साइंस के उभरते अनुप्रयोग: कृषि से चिकित्सा तक बीएआरसी में करियर के अवसर विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र परमाणु विज्ञान वैज्ञानिक अधिकारी अशोक रानाडे ने कहा कि कृषि और चिकित्सा क्षेत्र में विविध अनुप्रयोग और इस क्षेत्र में उपलब्ध कॅरियर के अवसरों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर वैज्ञानिक अधिकारी, परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड की दिव्या रानाडे के अलावा संकाय सदस्यों डॉ. केएस शशिधर, डॉ. कुलदीप बौद्ध, डॉ.अभिनव सिंह,डॉ. आलोक सिंह, डॉ.त्रिभुवन नाथ और डॉ. अर्चना महापात्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. दीपिका कौर ने किया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.