रांची, जुलाई 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से झारखंड संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (कृषि एवं अन्य समवर्गी पाठ्यक्रम) रविवार को रांची के विभिन्न केंद्रों में आयोजित हुई। सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस बरियातू, सेंट जॉन्स हाई स्कूल, सेंट पॉल्स कॉलेज, छोटानागपुर पब्लिक स्कूल, योगदा सत्संग विद्यालय, मारवाड़ी प्लस-टू हाई स्कूल, उर्सुलाइन इंटर कॉलेज, गोस्नर कॉलेज सहित अन्य सेंटरों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। कदाचारमुक्त और निष्पक्ष ढंग से परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए थे। परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों ने बताया कि केंद्रों पर व्यवस्था संतोषजनक थी। सुरक्षा और प्रवेश प्रक्रिया व्यवस्थित रही। यह भी पढ़ें- दुमका के दो केंद्रों पर जेसीईसीबी की कृषि प्रवेश प...