कोडरमा, मई 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि कार्यालय, आत्मा कार्यालय, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विकास विभाग तथा भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कृषि विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देते हुए कहा कि किसानों को समय पर योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने तथा लाभुकों तक योजनाओं की पहुंच बढ़ाने का निर्देश अधिकारियों को दिया।आत्मा कार्यालय की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ने पर विशेष बल दिया। यह भी पढ़ें- क...