चतरा, जून 2 -- चतरा, संवाददाता। समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में मंगलवार को उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की जिला स्तरीय मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कृषि, उद्यान, भूमि संरक्षण, सहकारिता, पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में उपस्थित अधिकारी बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी तथा जिला पशुपालन सह जिला गव्य विकास पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

समीक्षा के दौरान चर्चा समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2025-26 में संचालित योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय उपलब्धियों का मूल्य...