लखनऊ, मार्च 16 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने प्रदेश के कृषि क्षेत्र को उन्नत करने और शिक्षण संस्थानों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए 49.81 करोड़ रुपये स्वीकृति किए हैं। इससे किसानों को उन्नत बीज वितरण, मृदा स्वास्थ्य परीक्षण और तकनीकी सुधारों के साथ-साथ कृषि विश्वविद्यालयों में छात्र कल्याण के लिए छात्रावास निर्माण कार्यों को गति दी जाएगी। विशेषकर जायद में गन्ना फसल के साथ दलहनी फसलों की अंतः फसली खेती को प्रोत्साहित करने से लेकर दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम योजना में 28.78 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा मृदा स्वास्थ्य के सुदृढ़ीकरण के लिए 15.39 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है जबकि कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कुमारगंज में छात्रावास निर्माण के लिए प्रथम किस्त के रूप में 5....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.