लखनऊ, मार्च 9 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। राज्य सरकार ने प्रदेश में कृषि क्षेत्र के विकास और कृषकों की समृद्धि के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत कुल 108.39 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृतियां जारी की है। यह धनराशि विभिन्न केंद्रीय और राज्य प्रायोजित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवंटित की गई हैं, जिससे प्रदेश में उन्नत कृषि तकनीकों और सतत कृषि पद्धतियों को बढ़ावा मिलेगा। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बताया कि इन स्वीकृतियों से प्रदेश के किसानों और कृषि क्षेत्र का वास्तविक उत्थान सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य ध्येय आधुनिक कृषि यंत्रों और उन्नत तकनीक के माध्यम से खेती को सुगम और लाभकारी बनाना है। आवंटित धनराशि से किसानों को सब्सिडी और तकनीकी सहायता प्राप्त होगी, जिससे राज्य की कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी और कृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.