हल्द्वानी, जून 19 -- भावना कोहली हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को कैंप कार्यालय हल्द्वानी में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की वर्चुअल बैठक हुई। डीएम ने बैंक अधिकारियों को कृषि ऋण बांटने में तेजी लाने और लंबित ऋण वितरण के मामलों का जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए।डीएम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए वार्षिक ऋण योजना पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने बैंकों को कृषि और एग्रीकल्चर सेक्टर में ऋण प्रवाह बढ़ाने के निर्देश दिए। किसान क्रेडिट कार्ड योजना में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने और लंबित आवेदनों का जल्द निस्तारण करने को कहा। एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड समेत कृषि क्षेत्र से जुड़ी अन्य योजनाओं में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- कृषि ऋण बांटने में तेजी लाएं बैंक अधिकारी : डीएम डीएम ने कहा कि किसान...