कृषि ऋण और कृषि बीमा का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर जोर
गढ़वा, मई 14 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी राकेश सहाय की अध्यक्षता में गुरुवार को कृषि ऋण (केसीसी) और कृषि बीमा को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बैंक के एलडीएम सत्यदेव रंजन के अलावा प्रखंड मुख्यालय के तीनों बैंक भारतीय स्टेट बैंक, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक व यूनियन बैंक के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य रूप से किसानों को कृषि ऋण और कृषि बीमा का अधिक से अधिक लाभ दिलाने पर चर्चा हुई। एलडीएम सत्यदेव रंजन ने बताया कि वर्ष 2026-27 में कृषि लोन वितरण में तेजी लाने और किसानों को बिना किसी परेशानी के लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि कई बार आवेदनकर्ताओं का सिविल स्कोर सही नहीं होने या दस्तावेजों में कमी रहने के कारण आवेदन लंबित रह जाते हैं। इसी वजह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.