कृषि उद्यमी प्रशिक्षण में उन्नत खेती करने की दी जा रही ट्रेनिंग
रामगढ़, मई 31 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। बैंक ऑफ़ इंडिया आरसेटी रामगढ़ की ओर से पतरातू प्रखंड के पीरी पंचायत भवन में 13 दिवसीय कृषि उद्यमी प्रशिक्षण शुरू किया गया है। जिसमें लो टनल के माध्यम से उन्नत खेती करने के विषय में बताया गया। साथ ही गाय पालन, बकरी पालन, मुर्गी पालन करके अपनी आमदनी को कैसे बढाया जाए इस विषय पर भी जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में आगे पॉलीहाउस का भी भ्रमण किया जाएगा। जिसे देख करके वैज्ञानिक तरीके से खेती कैसे की जाती है यह भी बताया जाएगा। मौके पर बताया गया कि सिटी रामगढ़ में 2 जून से 35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण भी शुरू किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: छह जून को कृषि ऋण आउटरिच कैम्प का आयोजन इच्छुक महिलाएं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण लेना चाहती है तो आर सिटी ऑफिस में आकर संपर्क कर सकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.