लोहरदगा, जून 10 -- लोहरदगा, संवाददाता। बैंक ऑफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान-आरसेटी लोहरदगा द्वारा आयोजित 13 दिवसीय निःशुल्क कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ। ग्रामीण युवाओं एवं किसानों को कृषि आधारित स्वरोजगार एवं उद्यमिता के प्रति जागरूक और उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों एवं व्यवसाय प्रबंधन की जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल प्रबंधन, जैविक खेती, कृषि विपणन, मूल्य संवर्धन, सरकारी योजनाओं, वित्तीय साक्षरता तथा स्वरोजगार के विभिन्न अवसरों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सफल कृषि उद्यमियों के अनुभवों एवं व्यावहारिक पहलुओं से भी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया।समापन समारोह में अग्रणी जिला प्रबंधक दिवाकर सिन्हा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा क...