सीतामढ़ी, मार्च 16 -- सीतामढ़ी। कृषि विभाग के आत्मा के तत्वावधान में सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित हवाईअड्डा मैदान में दो दिवसीय कृषि उत्पाद प्रदर्शनी व प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी संदीप कुमार, अपर समाहर्ता संजीव कुमार और जिला कृषि पदाधिकारी शांतनु कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर डीडीसी संदीप कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सीतामढ़ी कृषि प्रधान जिला है और यहां की अर्थव्यवस्था काफी हद तक खेती पर आधारित है। उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार कृतसंकल्पित है। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सात निश्चय-थ्री के तहत किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने और कृषि को आधुनिक बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। साथ ही जलवायु अनुकूल खेती को बढ़ाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.