बस्ती, जनवरी 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। किसान उत्पादक संगठनों की कृषि विज्ञान केंद्र में संगोष्ठी हुई। संगोष्ठी में किसानों के उत्पाद को आधुनिक बाजार व्यवस्था से जोड़ने और उनकी आय में वृद्धि करने पर चर्चा हुई। इस मौके पर डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से कृषि ब्रांडिंग और मार्केटिंग पर विचार विमर्श किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विश्व युवक केंद्र के सीईओ उदय शंकर सिंह कहा कि डिजिटल तकनीक के उपयोग से किसान अपने उत्पादों को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचा सकते हैं। एफपीओ के माध्यम से सामूहिक प्रयास कर ब्रांडिंग और मार्केटिंग करने से किसानों को बेहतर मूल्य मिलेगा। सेमिनार को बृहस्पति कुमार पाण्डेय, रिटा. कर्नल केसी मिश्र, प्रभारी अधिकारी कृषि विज्ञान केंद्र डॉ. पीके मिश्र, कार्यक्रम अधिकारी आनंद कुमार ने अपने विचार को रखा। प्रगतिशील किसान भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.