वाराणसी, मई 22 -- वाराणसी, विशेष संवाददाता। अमेरिका-ईरान के बीच तनाव की मार पूर्वांचल के किसानों पर भी पड़ रही है। प्राकृतिक आपदा से जूझ रहे किसानों की सब्जियों, आम आदि कृषि उत्पादों का निर्यात लगभग ठप पड़ गया है। एक आंकड़े के मुताबिक मार्च से अब तक केवल 30 फीसदी निर्यात हुआ है। विवश होकर, किसान अपने उत्पादों को घरेलू बाजारों में बेच रहे हैं। इससे उनकी लागत को बड़ा झटका लगा है। कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) की पहल पर वर्ष 2019 के बाद से वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही और चंदौली के किसानों के उत्पाद निर्यात हो रहे हैं। कोरोना काल में निर्यात को थोड़ा ब्रेक लगा था, लेकिन उसके बाद से तेजी से यहां की सब्जियां और फल भेजे जा रहे थे। एक आंकड़े के मुताबिक कृषि उत्पादों का निर्यात 2020-21 में केवल 4 मीट...