पटना, फरवरी 2 -- विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने कृषि उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए मल्टी मॉडल हब विकसित करने का निर्देश दिया। साथ ही दलहन क्षेत्र विस्तार के लिए नई किस्मों के प्रयोग, मूल्य संवर्धन एवं समेकित योजनाएं बनाने को कहा। पुराना सचिवालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार को कृषि क्षेत्र के सतत विकास पर आयोजित बैठक में उन्होंने कृषि पदाधिकारियों को ये निर्देश दिये। उन्होंने निर्देश दिया कि जमुई में चिया सीड, खगड़िया में सूर्यमुखी तथा गयाजी में कुसुम की खेती को बढ़ावा दें। कोई भी नीति तभी सफल होगी, जब उसे किसान अपनाएंगे। इसलिए योजनाओं को किसानों की जरूरतों और व्यवहारिकता के अनुरूप बनाया जाए। उन्होंने एम शॉप की अवधारणा को विस्तार से बताया। साथ ही निर्देश दिया कि एम से मार्केटिंग, एस से स्पेसिज, एच से हार्टिकल्चर, ओ से ऑयल क्राप्स ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.