शामली, मई 9 -- कस्बे के कैराना मार्ग स्थित बड़ी सब्जी मंडी में सफाई ठेकेदार की लापरवाही के कारण गंदगी का अंबार लग गया है। जगह-जगह कूड़े के ढेर और फैली बदबू ने व्यापारियों व ग्राहकों का जीना मुहाल कर दिया है। पिछले 15 दिनों से सफाई न होने पर रोषित व्यापारियों ने प्रशासन से त्वरित हस्तक्षेप कर समस्या के समाधान की मांग की है।
समस्या का विस्तार कैराना मार्ग स्थित बड़ी सब्जी मंडी में सफाई ठेकेदार की लापरवाही से गंदगी का अंबार लग गया है। मंडी परिसर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और लगातार बदबू फैल रही है, जिससे व्यापारियों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों में इसको लेकर रोष है। मंडी व्यापारी दिलशाद ने बताया कि यह समस्या पिछले करीब 15 दिनों से बनी हुई है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.