कृषि उत्पादन बढ़ाएं और किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ ससमय पहुंचाएं : आयुक्त
पलामू, मई 25 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। पलामू की प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय ने सोमवार को कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक करते हुए उत्पादन बढ़ाने, किसानों को सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ उपलब्ध कराने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिया। बैठक के दौरान किसान पाठशाला, बीज वितरण, सिंचाई व्यवस्था, उर्वरक उपलब्धता, फसल बीमा योजना एवं कृषि यंत्रीकरण से संबंधित कार्यों की प्रगति की उन्होंने समीक्षा की। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों तक सभी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए। कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- खरीफ की तैयारी समय से पूरी करें, किसानों को हर जरूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.