वाराणसी, अप्रैल 9 -- वाराणसी। डीएवी पीजी कॉलेज में गुरुवार को कृषि उत्पादों के मूल्य निर्धारण पर परिचर्चा हुई। अर्थशास्त्र विभाग के स्टूडेंट फोरम 'इको वॉइस' की ओर से आयोजित कार्यक्रम में खुशी सिंह ने उत्पादन, उत्पादकता और किसानों की आय पर मूल्य निर्धारण के प्रभाव का विश्लेषण किया। आयुष राय ने न्यूनतम समर्थन मूल्य और क्षेत्रीय असमानता के कारण कृषि विकास में चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने मुद्रास्फीति और खाद्य संकट के समय कृषि मूल्य निर्धारण की भूमिका भी समझायी। परिचर्चा में दिव्य गट्टानी, नमिता, आकाश, मनीष ने अर्थनीति पर मंथन किया। विभागाध्यक्ष प्रो. अनूप कुमार मिश्र, डॉ. मयंक कुमार सिंह, डॉ. सिद्धार्थ सिंह, डॉ.आहुति सिंह सहित कई लोग शामिल रहे। संचालन डॉ. शालिनी सिंह ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.