कृषि उत्पादकता बढ़ाने को वैज्ञानिक पद्धति अपनाना जरूरी
उरई, अप्रैल 16 -- उरई। संवाददाता भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव एवं 'प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना' के नोडल अधिकारी मानश्वी कुमार ने विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में योजना की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान कृषि उत्पादकता बढ़ाने को वैज्ञानिक पद्वति अपनाने पर जोर दिया गया।रानी लक्ष्मीबाई सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को परिणामोन्मुखी कार्यशैली अपनाने के निर्देश दिए। संयुक्त सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री धन धान्य कृषि योजना केवल एक योजना नहीं, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को टिकाऊ एवं आत्मनिर्भर बनाने का व्यापक अभियान है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, सिंचाई संसाधनों के सुदृढ़ीकरण तथा कृषि विपणन तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। यह भी पढ़ें- पोषक तत्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.