कृषि इनपुट में गड़बड़ी पर जांच का निर्देश
मुजफ्फरपुर, मई 21 -- गायघाट,एक संवाददाता। बोआरीडीह पंचायत में कृषि इनपुट वितरण में कमीशनखोरी को लेकर डीएम ने जांच का निर्देश दिया है। इसको लेकर मुखिया सरिता देवी ने डीएम से शिकायत की थी। डीएम ने गुरुवार को डीएओ को एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। मुखिया सरिता देवी व पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि किसान सलाहकार परशुराम कुमार द्वारा योजना के क्रियान्वयन में अनियमितता बरती गई है। योग्य किसानों को उचित मुआवजा नहीं देकर बिचौलियों की मिलीभगत से गैर रैयत किसानों के नाम पर अनुदान राशि का बंदरबांट कर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.