मुजफ्फरपुर, फरवरी 24 -- औराई, एसं। राजखंड के किसानों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। वे लोग 2025 के नवंबर माह में अतिवृष्टि व मोंथा तूफान से बर्बाद धान की फसल को लेकर कृषि इनपुट की राशि में गड़बड़ी का आरोप लगा रहे थे। बताया कि प्रखंड के सैकड़ों किसानों के खाते में नाम मात्र राशि भेजी गई है। किसान आलोक शाही, कोकिलवारा के किसान अमीत कुमार, अमरेश शाही, मुरारी शाही, शीला देवी, महेंद्र साह, दक्षिण के पंकज शाही, अनमोल शाही समेत दर्जनों किसानों ने कहा कि रकबा के अनुसार 32 हजार की राशि मिलनी चाहिए थी, लेकिन विभाग किसी किसान को चार तो किसी को पांच हजार रुपये की राशि भेज कर इतिश्री कर लिया है। इधर, कांग्रेस नेता दीनबंधु क्रांतिकारी ने चरणबद्ध आंदोलन के साथ ही मामले को राज्य स्तर तक ले जाने की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.